Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बादल, इन चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh weather
विज्ञापन

Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर जिले के लिए यलो अलर्ट के साथ राजधानी में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक के लिए ये अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। प्रदेश में इस सीजन में सबसे ज्यादा बीजापुर में 655.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि बालोद में 538.4 मिमी, मुंगेली में 455 मिमी, राजनांदगांव में 489.8 मिमी और सुकमा में 556.5 मिमी बारिश 1 जुलाई से 21 जुलाई तक रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से ज्यादा है।

विज्ञापन

कहां हुई कितनी बारिश

बीजापुर -13 सेंटीमीटर भैरमगढ़ -11 भोपालपटनम, दतेवाड़ा 8 सुकमा -7, कटेकल्याण, दुर्गकदल, उसूर, कोटा, गीदम 6 मानपुर, कुआकौडा, डौंडीलोहारा, छिंदगढ़, मोहला, दरभा -5, भानुप्रतापपुर 4 पखांजूर, ओरछा, गुंडरदेही, बस्तानार, पाटन, पामगढ़ -3, राजनांदगांव, चारामा, अंतागढ़, नारायणपुर, डौंडी, धमधा, बेमेतरा, छुईखदान, सारगढ़ -2, डोंगरगढ़, कुरूद, तोकापाल बस्तर, साजा, गरियाबंद, नवागढ़, बालोद,केशकाल, पुसौर, जगदलपुर -11 सेमी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ