स्कूली बच्चों को सीएम साय ने दिया सफलता का बड़ा मंत्र, बोले- इस तरह कभी नहीं हारोगे

Chhattisgarh Vishnudev Sai: सीएम विष्णुदेव साय ने बच्चों से कहा कि वह तनाव से मुक्त रहकर परीक्षा की तैयारी करें, ईमानदारी के साथ परीक्षा दें।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai (2)

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार राज्य के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का हर संभव प्रयास कर रही है। चाहे वह जिले में नए स्कूल और कॉलेज खोलना हो या पुराने स्कूल की मरम्मत करवानी हो। इसके अलावा प्रदेश के स्कूली छात्रों को कई तरह की सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसी बीच, सीएम विष्णुदेव साय नारायणपुर जिले के रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने पहले कैंपस का दौरा किया और फिर विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा की। सीएम साय ने विद्यार्थियों को परीक्षा पूरी करने और सफलता हासिल करने का एक बड़ा मंत्र भी दिया है।

विज्ञापन

विद्यार्थियों को सीएम साय ने दिया मंत्र

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सीएम साय ने परीक्षा में सफलता हासिल करने का सबसे बड़ा मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि तनाव से मुक्त रहकर परीक्षा की तैयारी कीजिए और ईमानदारी के साथ परीक्षा दीजिए। इससे आपको परीक्षा में सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी का तनाव मुक्त रहना बहुत ही जरूरी है। इस दौरान सीएम साय ने पीएम मोदी के परीक्षा पर चर्चा का जिक्र किया और कहा कि परीक्षा के दिन बच्चों को शांति मन के साथ परीक्षा हाल में जाना चाहिए। जब बच्चों का मन शांत होगा तभी वह प्रश्नों के सही उत्तर दे पाएंगे। इसके साथ सीएम साय ने बच्चों को पेपर सॉल्व करने के कुछ टिप्स भी दिए। उन्होंने बताया कि सबसे पहले हमें सरल प्रश्नों के उत्तर को हल करना चाहिए। इसके बाद बड़े प्रश्नों की तरफ रुख करना चाहिए।

विज्ञापन

कॉलेज बनाने की घोषणा

इसी दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने नारायणपुर जिला मुख्यालय के रामकृष्ण मिशन आश्रम कैंपस में कॉलेज बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे अबूझमाड़ के युवाओं को शिक्षा हासिल करने के लिए अब दूर जाने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ