Chhattisgarh ‘Mahatari Vandan Yojana’: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। इसके साथ ही साय सरकार प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। साय सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ से महिलाओं को आर्थिक रूप से काफी हद तक मजबूती मिली है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस की तरफ से कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार इस योजना को बंद करने वाली है। अब भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार किया है। साथ ही प्रदेश की महिलाओं से वादा किया कि राज्य सरकार कभी भी ‘महतारी वंदन योजना’ बंद नहीं करेगी।
बंद नहीं होगी ‘महतारी वंदन योजना’
छत्तीसगढ़ के भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने प्रदेश की महिलाओं से वादा करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर सरकार द्वारा ‘महतारी वंदन योजना’ बंद नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने ‘महतारी वंदन योजना’ के बंद होने वाले कांग्रेस के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई काम नहीं है, इसलिए वह ‘महतारी वंदन योजना’ को बंद करने की झूठी खबर फैला रहे हैं। कांग्रेस हमेशा से ही प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भूपेश बघेल की हार पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष ने कसा तंज, बोले- राजनांदगांव की जनता ने खामोशी से लिया बदला
कांग्रेस के झूठ की राजनीति जरूर बंद
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चिमनानी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जल्द ही कांग्रेस के झूठ की राजनीति जरूर बंद होगी है। प्रदेश की सरकार ने पहले से ही साफ कर दिया था कि कांग्रेस का यह बयान बेबुनियाद और आधारहीन है। ‘महतारी वंदन योजना’ प्रदेश के लोगों के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए किसी भी कीमत पर यह योजना बंद नहीं होगी। इस योजना को लेकर कांग्रेस लगातार झूठ फैला रही है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines