CG Vishnudev Sai Govt Big Initiative: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार शुरुआत से ही सबका के साथ और सबका के विकास के लिए नारा दे रही है। हाल ही में साय सरकार ने इस नारे के तहत एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, जुलाई महीने से मुख्यमंत्री ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू होने जा रही है। इस कोचिंग कार्यक्रम में मजदूरों के बच्चों को पीएससी, व्यापम, बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 10 जिलों में इस योजना के तहत मुफ्त कोचिंग की शुरुआत होगी।
श्रम मंत्री ने दी जानकारी
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर इस योजना की शुरुआत की जा रही है। इस बात की जानकारी प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी है। मंत्री देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन और बाकी सरकारी भवनों के कर्मकार कल्याण मंडल के रजिस्टेड श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह फैसला श्रमिक परिवार के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ठोस कदम है। इस योजना के जरिए श्रमिक परिवार के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा की जरूरत पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बस्तर के विकास पर हुई चर्चा, काजू-कॉफी समेत मिर्च उत्पादन को भी दिया जाएगा बढ़ावा
योजना के तहत बच्चों मिलेगी यह सुविधा
श्रम मंत्री ने बताया कि श्रमिक परिवार के बच्चों को इस योजना का लाभ ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी मिलेगा। यह कोचिंग ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी मिलेगी। ताकि विभिन्न परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को दोनों का विकल्प मिल सके। बहुत से छात्र समय या फिर किसी और वजह से ऑफलाइन ही कोचिंग लेना चाहते हैं, उनको ये सुविधा मिलेगी। इस योजना की शुरुआत रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, महासमुंद जिले में जुलाई महीने से होगी।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
9 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines