Viral Video: बिलासपुर में पुल की पटरी तोड़ते हुए गहरे नाले में गिरी कार, फिर जो हुआ उसे देखकर कांप जाएगी रूह

Bilaspur Viral video

Viral Video: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां के बिलासपुर ( Bilaspur) जिले में दौड़ती कार सड़क किनारे एक गहरे नाले में समा गई। कार में कुछ लोग सवार थे। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। घटना स्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो (Viral Video) बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल किया है।

मिली जानाकरी के अनुसार हादसा बलौदा रोड पर हुआ जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से 20 फीट नीचे नाले में जा गिरी। इस दौरान कार सवार एक व्यवसायी कार समेत नाले के पानी में समा रहा था। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने पानी में कूद कर कार सवार व्यापारी को बाहर निकाला। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर से खींच कर कार को नाले से बाहर निकाला गया।

बता दें कि कार में सवार व्यापारी का नाम अमित मिश्रा है जो जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा के निवासी हैं। घटना रविवार को हुई जिस वक्त अमित अपने किसी काम से बिलासपुर से आए हुए थे और दोपहर काम पूरा होते ही वापस लौटने लगे। इस दौरान दोपहर करीब 2 बजे के आसपास उनकी कार हिंडाडीह गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई।

बाइक सवारों की बहादुरी से बची व्यापारी की जान

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह हादसा होते ही रास्ते से गुजर रहे बाइक सवारों ने नाले में कूदकर चालक को कार से और फिर नाले से बाहर निकाल रहे हैं। फिर बाद में ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर से खींचकर कार को भी नाले से बाहर निकाला गया।

वहीं इस पूरी घटना का वहां मौजूद किसी राहगीर ने VIDEO भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवकों के बहादुरी और सूझबूझ की जमकर सराहा जा रहा है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ