Chhattisgarh Ullas Navbharat Literacy Program: छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा की शुरुआत हो गई है। प्रदेश में यह परीक्षा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और नई दिल्ली के राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए सभी परीक्षार्थी समय पर राज्य के 19,752 एग्जाम सेंटर पर पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार यह परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगी।
परीक्षा में शामिल हुए सेंट्रल जेल के 170 कैदी
मालूम हो कि, परीक्षा में प्रदेश के 2 लाख शिक्षार्थी शामिल हुए हैं। इसके अलावा रायपुर सेंट्रल जेल के 170 कैदी भी इस परीक्षा में बतौर परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इस परीक्षा में शिक्षार्थी को प्रश्न पत्र सॉल्व करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में वह शिक्षार्थी भी शामिल हैं, जिनका पूर्व में प्रमाणीकरण नहीं हुआ है या फिर वह मोहल्ला साक्षरता केंद्र में पढ़ाई करते हैं या फिर साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की परीक्षा में भाग लेने की इच्छा रखते थे।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 से पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अफसरों का तबादला, किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
परीक्षा की मॉनिटरिंग
स्टेट लिटरेसी मिशन अथॉरिटी की तरफ से इस परीक्षा को लेकर सभी दिशा-निर्देश पहले ही सभी जिले के अधिकारियों को दे दिए गए थे। इसके अलावा संचालक की तरफ से इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी दिशा निर्देश को लेकर सारी जानकारी दी गई थी। भारत सरकार की NCERT में स्थापित राष्ट्रीय साक्षरता केंद्र प्रकोष्ठ की सलाहकार ज्योति तिवारी इस परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए छत्तीसगढ़ आई हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines