हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Sukma Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में DRG जवानों की कार्रवाई, दो नक्सलियों को मुठभेड़ में किया ढेर

विज्ञापन

Sukma Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा के भेजाई इलाके में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। सुकमा पुलिस के मुताबिक, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सुकमा पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा खुद पूरे अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि इससे पहले एक मई को नक्सलियों ने सुकमा जिले के इट्टापारा इलाके में निर्माण कार्य में लगे दो टिप्पर ट्रकों में आग लगा दी थी। घटना फूलबागदी थाना क्षेत्र की है। एसपी शर्मा के मुताबिक तीन मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया और फूलबगड़ी थाने लाया गया।

रविवार को 7 नक्सलियों को किया था गिरफ्तार

बता दें कि रविवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने दंतेवाड़ा नक्सली हमले के सिलसिले में 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है जिसमें डीआरजी के 10 जवानों और एक चालक की जान चली गई थी। गिरफ्तार किए गए 7 में से तीन नाबालिग हैं और उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 4 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

दो मई को भी मुठभेड़ में एक नक्सली को किया था ढेर

इससे पहले छत्तीसगढ़ में 2 मई को एक नक्सली को मार गिराया गया था। आईजी आरिफ शेख ने बताया कि गरियाबंद जिले के जुगर थाना क्षेत्र के कोरलागुड़ा और भाटापानी गांव के बीच जंगल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola