Chhattisgarh Truck Loaded with Rice Overturns: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में NH-30 पर एक तेज रफ्तार ट्रक चावल बोरी से लदी होने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवकों के ऊपर पलट गया। इस हादसे में ट्रक के नीचे दबकर दोनों की मौत हो गई। देर रात हुए इस हादसे के बाद सड़क पर घंटों जाम लगा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। शवों को घंटो की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
ट्रक पलटने से हुआ हादसा
यह हादसा गुरुवार देर रात में हुआ। आनंद ढाबा के पास दो युवक एक बाइक पर बैठकर बातचीत कर रहे थे कि तभी आड़ावाल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक, जिसमें चावल भरे होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई, इस घटना में दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए, घटना के तत्काल बाद ही आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस टीम व नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया।
चालक-परिचालक मौके से फरार
एसडीआरएफ के जवानों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूरे चावल को वहां से हटाया और ट्रक के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला। इस घटना के बाद ट्रक चालक व परिचालक दोनों ही मौके से भाग निकले। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मृतकों के परिजनों की जानकारी लेने में जुट गई थी।
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Elections: विधानसभा की 10 सीटें, 2018 चुनाव में जिन पर जीत-हार का अंतर 3000 से भी कम रहा
खेल परिसर में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
बिलासपुर जिले के सरकंडा स्थित खेल परिसर में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इस दौरान पूछताछ में उन्होंने दुकानदार अंकित यादव को हिरासत में लिया था। आरोपी ने बताया कि देवव्रत पैकरा (मृतक) और उसके दोस्त खेल परिसर में पार्टी कर रहे थे।
इस बीच दुकानदार से उन्होंने उधार सामान मांगा। दुकानदार के मना करने के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पार्टी कर रहे युवक वहां से भाग निकले। इसके बाद दुकानदार गुस्से में घर से सब्जी काटने का चाकू लाया और आरोपियों को खोजने लगा। इस दौरान देवव्रत पर मौका पाकर दुकानदार ने हमला कर दिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines