Chhattisgarh train accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। मालगाड़ी की करीब दर्जन भर बोगियां पटरी से उतर गईं। इससे रेल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके बाद कई यात्री ट्रेनों को आउटर में रोक दिया गया है। ये हादसा जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा और नैला रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है। इस रेल लाइन से रोजाना बड़ी संख्या में पैसेंजर ट्रेन और कोयले से भरी मालगाड़ियों का आना जाना लगा रहता है।
जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर से मालगाड़ी रायगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान अकलतरा और नैला रेलवे स्टेशनों के बीच अकलतरा ईस्ट केबिन के पास मालगाड़ी की कई बोगियां डिरेल हो गईं। हादसे वाली जगह पर 3 रेल लाइन है तीनों रेल लाइन में मालगाड़ी के डिब्बे खिलौने की तरह बिखरे हुए है। इसके कारण बाकी ट्रेन जो इस मार्ग से गुजरते है उनकी आवाजाही बंद हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मालगाड़ी के स्टेशन से निकलते ही पहियों में कई ब्लास्ट हुए और चिंगारी निकलने लगी। केबिन से कुछ दूर जाते ही बोगियां एक-एक कर पटरी से नीचे गिरना शुरू हो गई। पटरी टूट गई और कई बोगियों के पहिये तक टूट कर निकल गए। हादसे के बाद कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम भी इस हादसे के बाद प्रभावित हो गया है। मौके पर बिलासपुर और कोरबा की रेलवे टीम पहुंची है।
देखें: Rail Accident : अकलतरा में बड़ा रेल हादसा…मालगाड़ी के 12 डिब्बे डीरेल हुए
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
2 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
2 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
5 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
7 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
12 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
26 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
29 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
32 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines