हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh: बैलगाड़ी से निकली बारात, बीजेपी सांसद चुन्नी लाल साहू ने हांके बैल

विज्ञापन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पारंपरिक शादी देखने को मिली। बारत बैलगाड़ी से निकली और उसे हांकने वाले बीजेपी के सांसद चुन्नी लाल साहू थे। दरअसल, गरियाबंद जिले में फूलमालाओं और गुब्बारों से सजी बैलगाडियां बारात जाने के लिए तैयार की गईं। इसी गाड़ी में दुल्हा अपनी दुल्हन को लेने गया। इल दौरान महासमुंद के बीजेपी सांसद बैल गाड़ी चलाते हुए नजर आए।

चुन्नी लाल साहू अपने कांग्रेसी दोस्त के बेटे की शादी में गरियाबंद पहुंचे थे। यहां सांसद खुद बैल हांकते हुए दिखाई दिए। सासंद को बैलगाड़ी हांकते देख लोग हैरान हुए साथ ही वीडियो भी बनाई। ये शादी गरियाबंद जिले कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के बेटे उमाकांत साहू की थी। टेका गांव से 3 किलोमीटर दूर कपसीडीह के लिए गुरुवार को बरात निकाली गई। इस बारात में कांग्रेस ही नहीं बीजेपी के भी नेता शामिल हुए। शादी में बड़ी काफी मेहमान शामिल हुए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें