Indian Road Congress Convention Technical Session: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सांईस कॉलेज ग्राउंड में इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन चल रहा है। इस अधिवेशन के दूसरे दिन यहां केन्द्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अजय टम्टा पहुंचे। यहां उन्होंने नई टेक्निकल इक्विपमेंट की परफॉर्मेंस का अवलोकन किया। इसके अलावा इस अधिवेशन में देश के अगल- अगल राज्यों से आए केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के निर्माण विभागों के इंजीनियर और एक्सपर्ट्स ने इनोवेटिव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए सड़क निर्माण और उनके रखरखाव के उपायों के बारे में बताया गया।
दूसरे दिन का टेक्निकल सेशन
अधिवेशन के दूसरे दिन के टेक्निकल सेशन में एकेडमिक, एडवाइजर्स और निर्माणकर्ताओं की तरफ से सड़क बनाने में इस्तेमाल होने वाले नए इक्विपमेंट, मशीनरी, सामग्री और सॉफ्टवेयर से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। पहले टेक्निकल सेशन में IIT रूड़की से आए रिसर्च स्कॉलर प्रीति राय, प्रोफेसर द्वय डॉ. प्रवीण कुमार और डॉ. निखिल साबू ने अपना प्रोजेक्ट का शानदार प्रजेन्टेशन दिया। इसी तरह अधिवेशन में आए एकेडमिक, एडवाइजर्स और निर्माणकर्ताओं समेत रिचर्स स्कॉलर्स ने भी सड़क निर्माण और संधारण के जुड़े में अपने-अपने एक्सपिरियंस को बाकी लोगों के साथ शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: 2 साल में अमेरिकन नेटवर्क की तरह होंगी छत्तीसगढ़ की सड़कें, रायपुर में बोले केंद्रीय मंत्री गडकरी
राजमार्ग अनुसंधान बोर्ड की 84वीं बैठक
बता दें कि अधिवेशन में राजमार्ग अनुसंधान बोर्ड (HRB) की 84वीं बैठक हुई है। इसमें HRB के अध्यक्ष, निदेशक और स्पेशल सेक्रेटरी, भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से डी सारंगी, IRC के महासचिव एसके निर्मल और केंद्रीय सरकार, राज्य सरकारें,आईआईटी, अनुसंधान संस्थान,शैक्षणिक संस्थान और कई प्राइवेट सेक्टर के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस बैठक में सड़क अनुसंधान, विकास, और अल्ट्रा मॉर्डन ग्रीन टेक्नोलॉजी की पहल के रोडमैप बनाने पर गंभीर चर्चा की गई।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines