छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में हो सकती है भारी बारिश, रायपुर सहित कई जिलों में छाए रहेंगे बादल
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिए हो गया है। प्रदेश में अब तक 1 जून से 8 सितम्बर के बीच 810.2 मिलीलीटर बारिश हो चुकी है, और आज भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है।
राज्य में अब तक हुई बारिश के आंकड़ों को देखें तो इस बार सामान्य से 19 प्रतिशत कम है। जबकि वहीं राज्य के सुकमा जिले में 20 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। गुरुवार को रायपुर समेत कई जिलों में पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। रायपुर के अलावा अन्य दूसरे जिलों में भी इसी तरह का मौसम रहा।
मानसून द्रोणिका उदयपुर, गोंदिया, रायपुर, इंदौर, बैतूल, गोपालपुर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। एक साइक्लोन सर्कुलेशन छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है और यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है।
एक विंड शियर जोन 19 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। राज्य में आज कई जगहों पर हल्की से तेज बारिश होने या फिर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: