रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आयोग के पदाधिकारियों और अधिकारियों की बैठक लेकर आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर स्थित योजना भवन में आज आयोजित बैठक में आयोग द्वारा सतत् विकास लक्ष्यों की राज्य में नियमित निगरानी में सहायता के लिए विकसित किए गए फ्रेमवर्क और एसडीजी डैशबोर्ड की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य सहायता योजना तथा गोधन न्याय योजना की मूल्यांकन रिपोर्ट का विमोचन भी किया।
विभाग बेहतर क्रियान्वयन के लिए उठा सकेंगे जरूरी कदम
डॉ. टेकाम ने बैठक में कहा कि एसडीजी के लक्ष्यों को प्राप्त करने में शासकीय विभागों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की सहायता के लिए आयोग द्वारा प्रभावी फ्रेमवर्क व डैशबोर्ड का निर्माण किया गया है। राज्य स्तर पर इन लक्ष्यों की प्राप्ति की प्रगति के मूल्यांकन के लिए ‘एसडीजी स्टेट इंडिकेटर फ्रेमवर्क’ तथा जिला स्तर पर मूल्यांकन के लिए ‘एसडीजी डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क’ एवं उन पर आधारित प्रगति रिपोर्ट तैयार की गई है। उन्होंने आगे कहा कि आज जारी की गई मूल्यांकन रिपोर्ट में दी गई अनुशंसाओं के अनुसार संबंधित विभाग अपनी योजना के और बेहतर क्रियान्वयन के लिए जरूरी कदम उठा सकेंगे।
संपूर्ण लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में होगा सहायक
डॉ. टेकाम ने बताया कि ‘एसडीजी डैशबोर्ड’ में सतत विकास लक्ष्य में वर्षवार लक्ष्य आधारित एवं जिला आधारित विश्लेषण है। यह सभी जिलों एवं संबंधित विभागों को आत्मावलोकन कर संपूर्ण लक्ष्य की ओर तीव्र गति से आगे बढ़ने में सहायता करेगा। आयोग की यह रिपोर्ट और डैशबोर्ड सभी कलेक्टरों, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विभाग प्रमुखों को विकास की बाधाओं की पहचान कर आंकड़े आधारित साक्ष्य के आधार पर उनकी रणनीतियों को लागू करने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। डैशबोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित प्रगति को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभाग तथा जिला अधिकारी विभिन्न योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: हाई मास्ट सोलर लाइट से चमका कबीरधाम, अब कवर्धा की बारी
राज्य योजना आयोग द्वारा संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर ये रिपोर्ट एवं डैशबोर्ड तैयार किए गए हैं। डॉ. टेकाम ने उम्मीद जताई कि सभी विभाग एवं जिला अधिकारी इसके आधार पर अपनी प्रगति की नियमित समीक्षा करेंगे और सतत् विकास लक्ष्यों के अनुसार निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करेंगे। योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह, सदस्य-सचिव अनूप कुमार श्रीवास्तव और आयोग के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines