Chhattisgarh Sports Minister Tankaram Verma: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में युवाओं के बीच खेल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश में खेल अलंकरण समारोह शुरू होने वाला हैं। हाल ही में प्रदेश के खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि राज्य में 29 अगस्त को खेल अलंकरण समारोह शुरू होगा। इस दौरान खेल मंत्री ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में राज्य के खिलाड़ियों के साथ अन्याय हुआ।
खिलाड़ियों के साथ अन्याय
खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में अलंकरण समारोह नहीं हो रहे थे। कांग्रेस सरकार ने अलंकरण समरोह का आयोजन न करके राज्य के खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया है। हमारी सरकार ने अलंकरण समरोह रखा है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस संगठन बदलाव और कार्यकर्ताओ को संतुष्ट करने को लेकर कहा कि उनका काम है संतुष्ट कराना, ये उनका निजी मामला है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की क्या हालत है यह आप देख सकते है। यहां कांग्रेस को पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘निकाय चुनाव के लिए भाजपा के पास है अलग रणनीति’, तैयारियों पर बोले भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में भाजपा की साय सरकार आने के बाद ‘मोदी की गारंटी’ पर काफी काम किया गया। इससे प्रदेश के हितग्राहियो तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। इससे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का सफाया हो गया है। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस और बीजेपी के संगठन चुनाव में काफी अंतर है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines