हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh: कांकेर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, सात बच्चों की मौत

विज्ञापन
हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर जिले में गुरुवार की दोपहर भीषण हादसा हुआ। यहां स्कूली छात्रों से भरे एक ऑटो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पांच बच्चों की मौके पर मौत हो गई।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दो और बच्चों की मौत हो गई। जबकि 5 बच्चों समेत ड्राइवर घायल हुए हैं। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1623647831230906370?s=20&t=Wjqc4xBjp4qNG3UeCjjmNw

12 बच्चों को लेकर स्कूल से लौट रहा था ऑटो

जानकारी के मुताबिक, स्कूल में छुट्टी होने के बाद ऑटो ड्राइवर 12 बच्चों को लेकर उन्हें उनके घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान कोरार गांव के पास ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में बैठे बच्चे सड़क पर बिखर गए। वहीं, ऑटो सड़क किनारे लगे आम के पेड़ को उखाड़ते हुए खाई में चला गया।

इस हादसे में पांच बच्चों रुद्रदेव, रुद्राक्षी, इंसान मंडावी, मानव साहू और एक अन्य की मौत मौके पर हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन बच्चों की हालत देखकर उन्हें कांकेर रेफर कर दिया गया। जहां दो अन्य बच्चों की भी मौत हो गई। इस हादसे में ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आईजी ने सात बच्चों के मौत की पुष्टि की

बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने सात बच्चों के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल 5 छात्रों और ड्राइवर को कोरार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1623649655086256129?s=20&t=Wjqc4xBjp4qNG3UeCjjmNw

सीएम बघेल ने हादसे पर जताया दुख

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद की जा रही है। ईश्वर परिवारीजनों को हिम्मत दे। प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें