Seven Day Pilgrimage: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को तीर्थस्थल भ्रमण कराने के लिये बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये। रायपुर के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के करीब 600 कार्यकर्ताओं को सीएम साय ने शुभकामना देकर तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया। ये कार्यकर्ता अयोध्या, बनारस, प्रयागराज, चित्रकूट और मैहर की तीर्थ यात्रा करेंगे।
विधानसभा के करीब शीतलबाड़ी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, श्याम नारंग, अनिल अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत सहित बीजेपी नेताओं ने बसों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि सभी लोग तीर्थ यात्रा में जा रहे हैं। आप सभी लोगों को प्रणाम है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में धरसीवां के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम किया सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन है। तीर्थ यात्रा की शुरुआत डॉ. रमन सिंह ने की थी।
लाखों लोगों ने उस समय तीर्थ यात्रा की। रामलीला दर्शन योजना के नाम से आगे बढ़ाने का काम हम लोग कर रहे हैं। सभी यात्रियों को शुभकामनाएं और बधाई सभी देवभूमि में जाकर छत्तीसगढ़ में सुख, शांति और समृद्धि आए इसकी सभी लोगों को कामना करना है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी। नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में करीब 12 एसी बसों और सात इनोवा कारों से सभी भाजपायी सात दिवसीय प्रवास के लिए रवाना हुए।
ये भी पढ़ें- सीएम विष्णुदेव साय की मेहनत रंग लाई, गांव बरदुला में पहुंचा जल जीवन मिशन के तहत साफ पानी
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines