रायपुर: पूरे देश में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। देशभर में पंडाल बनाकर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की जा रही है। इस क्रम में इस बार छत्तीसगढ़ के रायपुर में विशेष तौर पर अलग तरीके से पंडाल बनाया गया है। जिसको देखने के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है।
चंद्रमिशन की थीम पर बनाया गया पंडाल
दरअसल, छत्तीसगढ़ में इस पंडाल को चंद्रयान-3 की थीम पर बनाया गया है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर रायपुर में यह पंडाल तैयार किया गया है, तथा इसके जरिए चंद्रमिशन की सफलता को दिखाया जा रहा है। देशभर में चंद्रयान की सफलता का लोग अलग-अलग तराके से जश्न मना रहे हैं। जिसकी एक झलक राजधानी रायपुर में भी देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें-सरकारी स्कूलों के इन कर्मचारियों को भूपेश सरकार ने दिया तोहफा, अब मिलेगा इतना मानदेय
चंद्रयान –3 की सॉफ्ट लैंडिंग को किया गया प्रदर्शित
चंद्रयान –3 की तर्ज पर यह पंडाल जय भोले ग्रुप गणेशोत्सव सेवा समिति की ओर से रायपुर के कालीबाड़ी चौक पर तैयार किया गया है। इसमें चंद्रयान मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग को दर्शाया जा रहा है। जय भोले ग्रुप गणेश उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी रोशन सागर ने बताया कि पहले दिन से ही चंद्रयान-3 की थीम पर बने इस पंडाल को देखने के लिए भक्तों का तांता लगा था। इस बार काफी संख्या में भक्त पंडाल देखने के लिए पहुंच रहे हैं। ये पंडाल दस दिनों तक पूजा के लिए खुला रहेगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines