Chhattisgarh: सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो महिला समेत 3 नक्सली ढेर

Chhattisgarh Encounter : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कर्मियों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है।

Encounter between security forces and Naxalites

Chhattisgarh Encounter : छत्तीसगढ़ से एनकाउंटर की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षा बलों के जवानों और नक्सलियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाकों को घेरकर सर्च अभियान शुरू कर दिया। मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में हुई है। बेलम गुट्टा की पहाड़ियों में पहले से छिपे नक्सलियों ने अचानक से हमला बोल दिया। इस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस गोलीबारी में दो महिला नक्सली और एक पुरुष नक्सली ढेर हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और अन्य नक्सल संबंधी सामग्री बरामद की गई है।

20-25 नक्सली छिपे होने की सूचना

सुरक्षा बलों को पहले से सूचना मिली थी कि बासागुड़ा क्षेत्र में 20 से 25 नक्सली छिपे हुए हैं। इस पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया और नक्सलियों की तलाश करने लगी। सुबह करीब 7.30 बजे नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हुई और काफी देर चली।

पहले भी बीजापुर में हो चुके हैं नक्सली हमले

तीन साथी मारे जाने के बाद नक्सली इधर-उधर छिप गए हैं, लेकिन सुरक्षा बलों की टीम तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ और भी नक्सली पकड़े जा सकते हैं। बीजापुर में इससे पहले भी नक्सली हमले हो चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ