Chhattisgarh: जलाशय में गिर गया महंगा फोन, अफसर ने पंप लगाकर कराई उड़ाही, बहा दिए 21 लाख लीटर पानी
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के पंखाजूर में एक फूड इंस्पेक्टर का फोन जलाशय में गिर गया है। फूड इंस्पेक्टर पार्टी करने खेरकट्टा परलकोट जलाशय पहुंचे थे। जहां पर अफसर साहब का महंगा मोबाइल फोन खेरकट्टा परलकोट जलाशय के ओवर पुल पर लबालब 15 फीट तक भरे हुए पानी में गिर गया। फिर क्या था अफसर ने पंप मंगवा कर पूरे जलाशय का पानी बहा दिया। एक फोन के खातिर बहाए गए पानी से डेढ़ हजार एकड़ खेतों की सिंचाई की जा सकती थी।
जलाशय में गिरा मोबाइल निकालने 21 लाख लीटर से ज्यादा पानी बहाने के मामले में आरोपी फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला कलेक्टर कार्यालय बस्तर से आदेश जारी किया गया है। खाद्य निरीक्षक ने चार दिनों तक पंप लगाकर डैम का पानी खाली कराया था। इससे करीब डेढ़ हजार एकड़ खेत की सिंचाई हो सकती थी।
कोयलीबेड़ा ब्लॉक में पोस्टेड फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास रविवार 21 मई को दोस्तों के साथ बांध गए थे। पार्टी करने के दौरान लापरवाही के चलते स्केल वाय के पास अधिकारी का डेढ़ लाख रुपए का मोबाइल पानी में जा गिरा। अगले दिन सुबह आसपास के ग्रामीणों और गोताखोरों ने मोबाइल ने ढूंढा। सोमवार की दोपहर राशन दुकानों के सेल्समैन को भी फोन ढूंढने के काम में लगा दिया गया। मोबाइल का कुछ पता नहीं चला, तो पंप लेकर पहुंच गए। जलाशय से लगातार पानी निकालने की बात ऊपर तक पहुंची और सिंचाई विभाग के अधिकारी दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। तब जाकर पंप को बंद करवाया गया।
पिछले तीन दिन से जलाशय से पानी बहाया जा रहा था। 30 हॉर्स के डीजल पंपों से पानी निकाला जा रहा था। इस मामले में जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी राम लाल ढिंवर का कहना है कि 5 फीट तक पानी को खाली करने की इजाजत मौखिक तौर पर दी गई थी। लेकिन अब तक 10 फिट पानी निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को पंप चालू किया, जो गुरुवार तक चौबीस घंटे तक चला।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: