Chhattisgarh Paddy Procurement Preparation: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के आर्थिक और समाजिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए सरकार द्वारा राज्य स्तर पर काफी काम किए जा रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश के सहकारिता एवं पंजीयक और सहकारी संस्थाएं के आयुक्त कुलदीप शर्मा ने बीते दिन विभागीय अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने विभाग के सभी काम काज की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए।
धान खरीदी की तैयारियां
इस बैठक में आयुक्त कुलदीप शर्मा ने जिला और संभाग के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को धान खरीदी की तैयारी को लेकर पंजीयक और मुख्य कार्यपालन अधिकरियों को सख्त निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारी और बैंक को समय सीमा के अंदर दी गई जिम्मेदारी को पूरा करना का निर्देश दिया है। बैठक में आयुक्त कुलदीप शर्मा ने कहा कि बारदानों की व्यवस्था, चबुतरा, फड़, व्यवस्था, पीने का पानी, किसानों के बैठने की छायादार व्यवस्था और धान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त डनेज और तारपोलिन आदि की व्यवस्था करने को कहा है।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, ये रहेगा कार्यक्रम
समितियों में लगेंगे CCTV कैमरे
आयुक्त शर्मा ने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े इसका खास ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी समितियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सही जगहों को सिलेक्ट करने के लिए कहा है। धान खरीदी नीति अनुसार स्टेक लगाए जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी समितियों के लिए उचित संख्या में ही टोकन जारी किए जाए, ताकि अव्यवस्था की स्थिति न पैदा हो।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines