Chhattisgarh Police issued Holi Guidelines: छत्तीसगढ़ में होली त्यौहार के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं, प्रदेश के बाजार होली के रंगों में रंग गए हैं। वैसे तो होली एक मजेदार और खुशियों से भरा त्योहार है, लेकिन कुछ लोग होते हैं जो खुशी के इस रंग में भंग डालने का काम करते हैं। ऐसे ही उपद्रव मचाने वालों पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने नकेल कसने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। इसी के तहत होली के बारे में रायपुर पुलिस द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है। गाइडलाइन के अनुसार होली के दिन कोई व्यक्ति मुखौटा (मास्क) पहनकर घूमने की अनुमति नहीं है।
होली के लिए पुलिस की गाइडलाइन्स जारी
रायपुर पुलिस की गाइडलाइन्स के मुताबिक होली के दिन अगर कोई व्यक्ति मुखौटा पहनकर घूमता दिखाई दिया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा, जिसके तहत उस व्यक्ति की पुलिस द्वारा पिटाई हो सकती है। वहीं अगर व्यक्ति या समूह सड़कों पर हुड़दंग मचाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन गाइडलाइन्स को जारी करते हुए रायपुर पुलिस ने प्रदेश के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली खेलने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से उपद्रव करने वाले व्यक्ति या समूह को बख्सा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले जनसभा करने पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के लिए मांगे वोट
नियम तोड़ने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई
गाइडलाइन जारी करते हुए पुलिस ने कहा कि तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं रायपुर में जिला प्रशासन की तरफ से भी होलिका दहन को लेकर जरूरी आदेश जारी किए गए हैं, जिसके मुकाबित जिले के लोग होलिका दहन के मुहूर्त के अनुसार रात 12:30 बजे के अंदर होलिका दहन कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से सड़क के किनारे होलिका दहन करने से मना करते हुए कहा कि वह सड़क से कुछ होलिका दहन हो, ताकि इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
10 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
13 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
16 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
16 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
20 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
21 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines