Mahtari Vandan App For Women: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए काम की खबर है। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार अब योजना के अमल करने और बेहतर बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाइल एप लॉन्च करने जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश की विवाहित महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये भेजे जाते हैं। इस एप की मदद से योजना की हितग्राही महिलाओं को हर महीने हुए भुगतान की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा योजना की हर जानकारी उपलब्ध होगी। अलर्ट मिल सकेंगे। इस एप के और भी कई फायदे हैं तो आइए जान लेते हैं इसके बेनेफिट्स के बारें में।
महतारी वंदन एप के फायदे
महतारी वंदन योजना के किसी हितग्राही की अचानक मृत्यु होने पर इसकी सूचना इस एप के माध्यम से दी जा सकती है। महिला हितग्राही इस एप पर योजना से संबंधित शिकायतें भी भेज सकती हैं। साथ ही उनके समाधान की स्थिति को देख सकती हैं। अगर किसी लाभार्थी को प्राप्त हो रहे योजना के लाभ को छोड़ना हो, तो वह भी इस महतारी वंदन एप के माध्यम से कर सकती है। इसके अलावा, शासन द्वारा योजना से संबंधित समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों की सूचना भी इस एप के जरिए से प्राप्त की जा सकती है।
महतारी वंदन एप को कैसे करें डाउनलोड
- महतारी वंदन एप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले फोन में गूगल प्ले स्टोरस्टोर को ओपर करें।
- इसके बाद सर्चबार में महतारी वंदन एप लिखें। सर्चबार में एप का पूरा नाम लिखते ही वो दिख जाएगा।
- अब इंस्टाल के आप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद एप आपके फोन में शो होने लगेगा।
क्या है महतारी वंदन योजना?
आपको बता दें, साय सरकार की ओर से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश की विवाहित महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये भेजे जाते हैं।
ये भी पढ़ें- साय सरकार में कबीरधाम जिले के 856 स्कूलों का हो रहा है निर्माण, बदल रही तस्वीर
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
4 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
18 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
21 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
24 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
24 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
27 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
27 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
28 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines