Ram Mandir News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर का निमंत्रण नहीं ठुकराना चाहिए था। कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण अस्वीकार कर बड़ा पाप किया है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना होगा। मुख्यमंत्री साय ने राहुल गांधी द्वारा इंटरनेट मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट को लेकर भी अपनी बात रखी।
उन्होंने राहुल को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कहा कि जो भी दोषी और अपराधी है, वो चाहे कुछ भी कह लें, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ईडी ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। छत्तीसगढ़ में भी लगातार ऐसे नेताओं पर कार्रवाई हो रही है, चाहे वो किसी भी पार्टी के नेता क्यों ना हो। गौरतलब है कि संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आशंका जताई है कि ईडी उनके खिलाफ कार्रवाई करने वाली है।
राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा लाभ देने वाली है
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विहंगम योग संत-समाज द्वारा आयोजित स्वर्वेद कथा में शामिल हुए। उन्होंने संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके पावन सानिध्य में जय स्वर्वेद कथामृत का श्रवण किया। इस अवसर पर कोंडागांव विधायक लता उसेंडी भी मौजूद थीं।
गौरतलब है कि विहंगम योग संत समाज द्वारा स्थापना के शताब्दी समारोह के पावन अवसर के निमित्त कन्याकुमारी से कश्मीर तक की राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में जय स्वर्वेद कथा आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि माता कौशल्या की धरती और भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में हमें संत प्रवर विज्ञान देव महाराज के पावन सानिध्य का सुअवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पूज्य संतों का आशीर्वाद सदैव प्रदेश पर बना रहे और लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए।
उन्होंने कहा कि संत विहंगम योग संत समाज की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा कर रहे हैं। 15 दिवस में छत्तीसगढ़ के 13 जिलों की यात्राएं की। विश्व शांति एवं कल्याण के लिए यह यात्रा लाभदायी होगी। सीएम ने समाज कल्याण के लिए विहंगम योग संत समाज के प्रयासों की प्रशंसा की।
ये भी पढ़ें- रायपुर-रांची हाई स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी, CM साय बोले- PM मोदी का आभारी हूं
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines