Chhattisgarh News: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मंच से एकजुटता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जीतने वाले कैंडिडेट को टिकट देती है और जो जीतने वाला होगा उसे ही टिकट मिलेगा। सांसद ने उदाहरण देते हुए वर्तमान (बृजमोहन अग्रवाल) आपके सामने खड़ा है और पूर्व सांसद सुनील सोनी की ओर इशारा करते हुए कहा कि पहले वाला मंच पर बैठा है और मेरे साथ पूरे 9 विधानसभा घूमे हैं। चुनाव में सब एकजुट होकर नहीं लड़ते तो टॉप टेन में नहीं आते। इसके साथ ही बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर नगर निगम में भाजपा का महापौर बनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि एक-दूसरे की टांग नहीं खींचनी है।
दरअसल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को रायपुर पाश्चिम में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होकर मतदाताओं का सम्मान किया। इस दौरान मंच से कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हारने के लिए किसी को टिकट नहीं देती, पार्टी तो टिकट जीतने के लिए देती है। जो जीतने वाला होगा उसे ही टिकट मिलेगा। इससे सभी को समझाना है की इतने बड़े चुनाव में सब एकजुट होकर नहीं लड़ते तो क्या हिंदुस्तान में टॉप टेन में आते क्या। हिंदुस्तान के टॉप टेन में रायपुर लोकसभा को आप लोग लेकर आए हो, इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि रायपुर नगर निगम में तीन बार से हमारा महापौर नहीं बना है। एक-एक को निपटा-निपटा के महापौर नहीं बनाया है। इस बार निपटाना नहीं है एक दूसरे के पीछे खड़े होना है। एक दूसरे की टांग नहीं खींचनी है। सब अपने अपने गली और वार्ड के नेता हैं। हमें नगर निगम के चुनाव में अपना महापौर, सभापति और पार्षद भी बनाना है।
ये भी पढ़ें- ‘विकास की राह में मील का पत्थर साबित होगा यह कॉन्क्लेव’, कार्यक्रम में बोले मध्य प्रदेश के MSME मंत्री
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines