CM Vishnu Deo Sai Launch Swagatam Online Portal: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश की विकास के साथ-साथ राज्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसके लिए साय सरकार द्वारा प्रदेश में कई ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च कर रही है, ताकि सरकारी काम आसान हो पाए। इसी के तहत राज्य सरकार ने शासकीय कामकाज को ट्रांसपेरेंट बनाने और सिस्टमैटिक करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में ई-ऑफिस सिस्टम और स्वागतम पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। ई-ऑफिस प्रणाली की शुरुआत सामान्य एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट से हुई है, जिसे शासन के सभी विभागों में लागू किया जाएगा। इस सिस्टम के माध्यम से सरकारी दस्तावेज डिजिटल किए जाएंगे, जिससे कागजों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में भेजने में लगने वाला समय बचेगा।
ई-ऑफिस प्रणाली के फायदे
मुख्यमंत्री ने ई-आफिस प्रणाली के पेज पर शासन के सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश ऑनलाइन मुख्य सचिव को जारी कर शुभारंभ किया। इस प्रणाली से ऑफिस के दस्तावेज डिजिटल किए जाएंगे। इससे दस्तावेजों को एक से दूसरे ऑफिस भेजने में लगने वाला समय बचेगा। दस्तावेजों में हेरफेर और गायब होने की आशंका नहीं रहेगी। डिजिटल माध्यम में दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे।
तय समयसीमा में फाइलों का निराकरण हो सकेगा। अधिकारियों के कामकाज की मॉनिटरिंग भी आसान हो जाएगी। स्वागतम पोर्टल से आनलाइन आवेदन करने पर बिना प्रतीक्षा और कतार में लगे एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से मिलने के समय की जानकारी मिल जाएगी। इससे लोगों का समय बचेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक मोतीलाल साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन आदि अधिकारी उपस्थित थे।
गृहमंत्री शाह की सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने अमित शाह के दौरे के समय सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और नक्सल मोर्चे पर किए गए उपायों का प्रजेंटेशन दिया। बताते चलें कि केंद्रीय गृहमंत्री का तीन दिवसीय दौरा 23 अगस्त से शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ किसानों को साय सरकार की बड़ी सौगात, किफायती दाम पर मिलेगी शक्कर
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
6 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
9 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
13 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
16 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines