Indian Medical Association: प्रदेश में लगातार साय सरकार विकास के कामों में जुटी हुई है। सीएम साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय C2 में लोगों की समस्याओं को सुनकर, संबंधित अधिकारियों को उनके जल्द समाधान के निर्देश दिए। दरअसल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर अपनीअलग-अलग लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया, पिछले 6 महीना से आयुष्मान योजना की राशि लंबित है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया,आज की तिथि तक का पिछला पूरा भुगतान एक मुश्त कर दिया जाएगा, इसकी कोशिश उच्च स्तर पर जारी है।
पिछले कई सालों से लगभग सभी बीमारियों के इलाज का पैकेज रिवीजन नहीं किए जाने की एक प्रमुख मांग के संबंध में मंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया है। वर्तमान पैकेज दर पर मरीजों का इलाज गुणवत्ता पूर्वक किए जाने में आईएमए प्रतिनिधि मंडल ने असमर्थता जताई। पिछले सालों में अपनाई गई पारदर्शी प्रक्रिया की जानकारी आईएमए अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने मंत्री को बताई, ताकि तर्क सम्मत पैकेज रेट सभी स्पेशलिटी डॉक्टरों के सहयोग से फिर से निर्धारित किए जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा आईएमए प्रतिनिधि मंडल को पूरी आयुष्मान स्कीम इंश्योरेंस मोड पर दिए जाने के संभावित निर्णय की जानकारी दिए जाने पर आईएमए रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने तुरंत अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने 5 साल पहले के अनुभवों से प्रतिवर्ष के अंतिम चार-पांच महीनों में बार-बार गतिरोध और भुगतान रुकने की अनवरत समस्या से बचने के लिए ही ट्रस्ट मोड़ पर योजना को किए जाने की बात कही।
ट्रस्ट मोड में योजना को शुरू करने के बाद पिछले 6 सालों में किसी प्रकार के विवादास्पद भुगतान रोकने और रिजेक्शन की जानकारी बड़े स्तर पर नहीं आई है। इंश्योरेंस मोड पर आयुष्मान योजना आने से इंश्योरेंस कंपनी की मनमानी फिर से शुरू हो जाएगी, यह विरोध मंत्री के सामने ही प्रतिनिधि मंडल ने जता दिया है। इस संबंध में आईएमए रायपुर की एक मीटिंग बुलाए जाने की तैयारी है। इसके अलावा नर्सिंग होम एक्ट संशोधन, पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड और फायर एक्ट के लाइसेंस के रेनियुवल के प्रोसेस के सरलीकरण की बात भी मंत्री के सामने रखी गई है। आईएमए रायपुर के प्रतिनिधि मंडल के साथ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल भी अपनी मांगों के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से मिला। छात्राओं के हॉस्टल और अस्पताल परिसर में सुरक्षा का मुद्दा भी मंत्री के सामने प्रमुखता से उठाया गया। मंत्री ने निकट भविष्य में अधिकारियों के साथ प्रस्तावित विभागीय मीटिंग समस्याओं का सार्थक हल निकालने का आश्वासन जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल को दिया है।
ये भी पढ़ें- ‘प्रदेश में शांति देखकर कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है’, प्रदर्शन पर बोले छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines