हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh: त्योहारी सीजन से पहले रेलवे ने रद्द की 37 ट्रेनें; 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी कई गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

Train Cancellation: छत्तीसगढ़ में रेलवे ने एक बार फिर 37 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह ट्रेनें 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों पर नहीं चलेंगी। रेलवे बोर्ड ने चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला स्टेशन यार्ड के आधुनिकीकरण और तीसरी-चौथी लाइन के काम के चलते यह फैसला लिया है।

रेलवे के इस फैसले से त्योहारी सीजन के पहले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। नवरात्रि पर्व के दौरान भी छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली गाड़ियों का रिजर्वेशन हो चुका है। ऐसे में रेलवे को उन्हें रिफंड करना पड़ेगा। वहीं, ट्रेन निरस्त होने के बाद यात्रियों को नई ट्रेन के रिजर्वेशन की भी चिंता सताने लगी है।

यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; टेस्टिंग बढ़ी, 78 प्रतिशत मरीज कर चुके हैं रिकवर

जानें कौन सी ट्रेनें कब रहेंगी निरस्त

29 सितंबर से 03 अक्टूबर तक (18110) इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29 सितंबर से 03 अक्टूबर व 08, 10 से 14 अक्टूबर (12388) राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29 सितंबर से 01 अक्टूबर (18109) टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
30 सितंबर से 04 अक्टूबर, 08, 11 से 15 अक्टूबर (12387) दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29 सितंबर व 13 अक्टूबर (22843) बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29 सितंबर व 06 और 13 अक्टूबर (12870) हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
29 सितंबर से 15 अक्टूबर (18113/18114) टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
30 सितंबर व 14 अक्टूबर (20822) सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
30 सितंबर व 14 अक्टूबर (22512) कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
1 व 15 अक्टूबर (22844) पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2 व 16 अक्टूबर (20821) पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2 व 16 अक्टूबर (13426) सूरत-मालदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7 व 14 अक्टूबर (13425) मालदा-सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3 व 17 अक्टूबर (22511) कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
8 व 11 अक्टूबर (22845) पुणे-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9 व 13 अक्टूबर (22846) हटिया-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7 व 14 अक्टूबर (22830) शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
10 व 17 अक्टूबर (22829) भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
1, 8 और 15 अक्टूबर (12869) मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 अक्टूबर (22894) हावड़ा-साईनगर शिरडी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14 अक्टूबर (22893) साईनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 अक्टूबर (12812) हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15 अक्टूबर (12811) कुर्ला -हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 अक्टूबर (17005) हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15 अक्टूबर (17006) रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14 अक्टूबर (17007) सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
17 अक्टूबर (17008) दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
14 अक्टूबर (20971) उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
15 अक्टूबर (20972) शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
13 अक्टूबर (17321) वास्को डिगामा-जसीडीह एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16 अक्टूबर (17322) जसीडीह-वास्को डिगामा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2 अक्टूबर (12767) नांदेड़-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4 अक्टूबर (12768) सांतरागाछी-नांदेड़ हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 अक्टूबर (20828) सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 अक्टूबर (20827) जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 अक्टूबर (22169) रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 अक्टूबर (22170) सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

पुरी से चलने वाली पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल ईब-झारसुगुड़ा-संबलपुर-वेरसा रेलवे स्टेशन से होकर बदले हुए मार्ग से चलेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें