जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की प्राइवेट स्कूल टीचर के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। टीचर के साथ दनगरी वाटर फाल घुमाने के नाम पर ले गए दो युवकों ने ही गैंगरेप किया है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है, फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
वाटर फाल घूमने गए थे तीनों
मिली सूचना के मुताबिक, यह घटना 4 सितंबर की है। पुलिस ने बताया कि जशपुर जिले के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका को साथ लेकर उसके दो दोस्त सद्दाम खान उर्फ सोनू और इम्तियाज दनगरी वाटर फाल घूमने गए थे। तीनों के बीच अच्छी दोस्ती थी और अकसर फोन पर भी बातचीत हुआ करती थी। पीड़िता मनोहरपुर की निवासी है।
यह भी पढ़ें- देर रात नदी में गिरी बेकाबू पिकअप गाड़ी, ढाबे से खाना खाकर लौट रहे चार लोगों की मौत
युवकों ने मारपीट करने के साथ किया दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि वाटरफाल घूमने के बाद दोनों युवक उसके साथ आसपास के सुनसान इलाके में घूम रहे थे। इस क्षेत्र में पुटुस की झाड़ियां हैं, जहां पर युवकों ने पीड़िता को अकेली पाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी किसी को भी देने पर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी, और फरार हो गए।
आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
इस मामले को लेकर युवती ने पंडरापाट पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पंडरापाट चौकी में मामला दर्ज कर बगीचा थाने भेज दिया गया। बगीचा थाने की पुलिस ने आरोपियों सद्दाम खान और इम्तियाज के खिलाफ धारा 294, 506, 323 और 376 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बगीचा थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना की गई हैं, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines