Chhattisgarh Power Department Big Action on Govt Hospital: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से विद्युत विभाग का एक अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। यहां विद्युत विभाग ने एक आदिवासी विकासखंड के सरकारी अस्पताल का बिजली कनेक्शन काट दिया। साथ ही वहां लगे मीटर उखाड़ लिया है। जिसके बाद से यह सरकारी अस्पताल बिना बिजली के अंधेरे में संचालित हो रहा है। विद्युत विभाग का कहना है कि अस्पताल का बिजली बिल बकाया था, जिसकी वजह से विभाग ने यह कदम उठाया है।
अस्पताल में 24 घंटे से अंधेरा
यहां मामला बालोद जिले के आदिवासी विकासखंड के गिधाली गांव का है। गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से अंधेरे में संचालित हो रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि विद्युत विभाग की टीम ने उप स्वास्थ्य केंद्र का बिजली कनेक्शन काट दिया। इतना ही नहीं, विभाग की टीम ने यहां लगे मीटर को भी उखाड़ लिया।
बिजली बिल न भरने पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, उप स्वास्थ्य केंद्र का करीब 31 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था, जिसके लिए विभाग की तरफ से कई नोटिस दिए गए। इसके बाद भी बिल का भुगतान न होने के कारण विभाग ने यह कार्रवाई की है। वहीं, विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग हैरान है। इस पूरे मामले को लेकर विद्युत विभाग के जिम्मेदार किसी भी प्रकार के बयान देने से बच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP: सांसें अटकीं, दिल की धड़कन पड़ी धीमी…फंदे से झूलने वाले युवक की पुलिस ने इस तरह बचा ली जान
राज्य सरकार से कंपनी की मांग
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी का राज्य सरकार पर अपेक्षित पेमेंट 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। छत्तीसगढ़ रिटायर्ड पावर इंजीनियर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सरकार को इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री से राज्य के आगामी बजट में समुचित प्रावधान करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines