Chhattisgarh Poultry Promotion Scheme: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार में पशुधन विकास विभाग मंत्रालय की ओर से छत्तीसगढ़ कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना शुरू करने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। सीएम बघेल द्वारा 15 अगस्त 2023 को इस नवीन योजना को शुरू करने की घोषणा के परिपालन में 1 करोड़ रुपये आकस्मिकता निधि से अग्रिम स्वीकृति दी गई है। योजना के अंतर्गत कुक्कुट पालन शुरू करने वाले उद्यमियों को स्ववित्तीय अथवा बैंक ऋण से व्यवसायिक इकाई स्थापित करने पर 5 वर्ष के लिए स्थाई पूंजी निवेश अनुदान दिया जाएगा।
दिया जा रहा है अनुदान
पशुधन विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए शुरू की गई इस योजना में विकसित और विकासशील विकासखण्डों में कुक्कुट पालन इकाइयों की स्थापना के लिए 25 से 40 फीसदी तक पूंजी निवेश अनुदान दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि ब्रायलर, देशी कुक्कुट और रंगीन कुक्कुट इकाइयों की स्थापना के लिए ‘अ’ श्रेणी क्षेत्र में सामान्य श्रेणी के हितग्राही को 25 फीसदी तथा अनूसुचित जाति एवं अनूसुचित जनजाति और ईडब्लूएस के हितग्राही के लिए स्थाई पूंजी निवेश पर 30 फीसदी की छूट दी जाएगी। इसी तरह ‘ब’ श्रेणी क्षेत्र के सामान्य हितग्राही को 35 फीसदी और अनूसुचित जाति एवं अनूसुचित जनजाति और ईडब्लूएस के हितग्राही हेतु स्थाई पूंजी निवेश पर 40 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Election: रायपुर संभाग को लेकर कांग्रेस-बीजेपी में प्रतिष्ठा की लड़ाई, जानें कौन किस पर है भारी
इसी तरह कुक्कुट लेयर और पेरेंट कुक्कुट इकाई के लिए ‘अ’ श्रेणी क्षेत्र में सामान्य श्रेणी के हितग्राही को 25 फीसदी तथा अनूसुचित जाति एवं अनूसुचित जनजाति और ईडब्लूएस के हितग्राही हेतु स्थाई पूंजी निवेश पर 30 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा। इसी प्रकार ‘ब’ श्रेणी क्षेत्र के सामान्य हितग्राही को 35 फीसदी और अनूसुचित जाति एवं अनूसुचित जनजाति और ईडब्लूएस के हितग्राही के लिए स्थाई पूंजी निवेश पर 40 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा।
8 लाख परिवार कर रहे हैं व्यवसाय
प्रदेश में कुल 8 लाख परिवार कुक्कुट पालन करते हैं, जिनके पास 187.12 लाख पक्षीधन है और लगभग 7 हजार 522 क्रियाशील ब्रायलर तथा 167 लेयर इकाइयां स्थापित हैं। व्यावसायिक इकाइयों में 136.03 लाख कुक्कुट पाले जा रहे हैं तथा कुक्कुट पालन व्यवसायिक गतिविधियों में प्रत्यक्ष रूप से 2 लाख और अप्रत्यक्ष रूप से 14 लाख छोटे-बड़े व्यवसायी जुड़े हुए हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines