हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ पुलिस का अनोखा कारनामा, 50 से ज्यादा बदमाशों का जुलूस निकाला, क्राइम न करने की शपथ दिलाई

विज्ञापन

Chhattisgarh Police miscreants Parade: छत्तीसगढ़ पुलिस का एक अनोखा कारनामा सामने आया है। पुलिस ने 50 से ज्यादा बदमाशों का पूरे जिले में घुमाते हुए उनका जुलूस निकाला है। इतना ही नहीं पुलिस ने इन सभी बदमाशों का सामूहिक शपथ ग्रहण भी करवाया है। दुर्ग पुलिस के इस काम की पूरा राज्य में सराहना हो रही है। पुलिस ने बताया कि इनमें से ज्यादातर बदमाश वो है जो पहले से ही चाकूबाजी जैसी वारदात को अंजाम दे चुके है।

पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस 

पुलिस ने बताया कि इन बदमाश चाकूबाजो को पुलिस की एक टीम ने सुबह 4 बजे घेराबंदी करके पकड़ा है। गिरफ्तार करने के बाद सबसे पहले इन सभी बदमाशों से पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में सभी थाना प्रभारियों के बीच पहचान परेड करवाई गई। इसके बाद सिविल सेंटर चौपाटी के पास भी इन बदमाशों का जुलूस निकाला गया। लोगों के बीच इन बदमाशों की परेड का मक्सद सिर्फ इतना था कि लोगों के मन से इनका डर निकल जाए।

यह भी पढ़ें: Video Viral: रिश्वतखोर अधिकारी हाथ में घूस के पैसे लेकर मजे ले रहा, नौकरी लगवाने के नाम पर लिए

विज्ञापन

बदमाशों दिलाई गई शपथ

एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि इनमें से ज्यादार बदमाश आदतन अपराधी है। जो हमेशा वारदात को अंजाम देते है और कई जेल भी जा चुके है। इसलिए परेड के बाद इन बदमाशों को दोबारा अपराध न करने की शपथ भी दिलाई गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola