अभिषेक सेमर
Chhattisgarh Patwari On Ungranted Leave 10 Years: ‘धान का कटोरा’ कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ राज्य 24 साल पहले बना था। इस राज्य के निर्माण का मकसद था कि व्यवस्था बेहतर ढंग से काम करेगी। इससे आदिवासी जीवन और जंगली संपदा से समृद्ध राज्य में खुशहाली आएगी। लेकिन छत्तीसगढ़ की व्यवस्था कैसे काम करती है। इसका जीता जागता सबूत बिलासपुर जिले से सामने आया है।
दरअसल बिलासपुर जिले के तखतपुर तहसील में काम करने वाले एक पटवारी बीते 10 साल से बिना किसी सूचना के गायब है। इस बात की जानकारी जब एसडीएम ज्योति पटेल को मिली तो वह हैरान रह गईं। पटवारी की लापरवाही से भड़कीं एसडीएम ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपी को उपस्थित होने का अल्टीमेटम जारी किया है। साथ ही कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए है।
एसडीएम ज्योति पटेल का एक्शन
एसडीएम ज्योति पटेल ने बताया कि तहसील तखतपुर में कार्यरत पटवारी राजेश सिंह 4 अगस्त, 2013 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं, जिन्हें 3 दिन के भीतर एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। एसडीएम ने कहा कि अगर आरोपी कर्मचारी उपस्थित नहीं होते हैं तो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तय 7 प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM साय के निर्देश पर किसानों को मिल रहा खाद-बीज, विभाग की रिपोर्ट जारी
एसडीएम ने बैठाई आंतरिक जांच
पटवारी के 10 साल से सेवा से गायब रहने की बात तब पता चली, जब एसडीएम ने आंतरिक जांच बैठाई। इसमें 1 महीने या उससे अधिक समय से ड्यूटी से गायब रहने वाले पटवारियों और शासकीय सेवकों की जानकारी ली गई, जिसमें 6 पटवारियों के सेवा से गायब रहने की बात चली। इन्हीं छह लोगों में पटवारी राजेश सिंह भी थे, जो 10 साल से बिना किसी सूचना के सेवा से गायब हैं।
मीडिया को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधानों के तहत बिना किसी सूचना के गायब रहने वाले पटवारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही ऐसे लोगों को विभागीय जांच के दौरान निलंबन में रखा जाना आवश्यक नहीं है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
11 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines