Chhattisgarh Governor Praises CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज अपने पद रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वभूषण हरिचंदन के लिए विदाई समारोह आयोजन किया। अपने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय सरल, सहज और सबको आगे लेकर जाने वाले मुख्यमंत्री हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल से, बुद्धिजीवियों से और आम जनता से उन्हें बहुत स्नेह मिला है।
विदाई समारोह में क्या बोले हरिचंदन
अपने विदाई समारोह में विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि विदाई समारोह तो सबके जीवन में आता है। ठीक उसी तरह से जीवन में भी हो रहा है। छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में आज मेरा समय पूरा हो गया। यहां के लोग बहुत सरल और प्यार करने वाले हैं। छत्तीसगढ़ की धरती बहुत सुंदर है। यह राज्य प्राकृतिक संसाधनों से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों, वंचित और हाशिये में पड़े लोगों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, इसका असर छत्तीसगढ़ में दिख भी रहा है। हरिचंदन ने आगे कहा कि भारत अभी देश की 5वीं आर्थिक महाशक्ति है। जल्द ही देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनानी होगी।
यह भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को दी बधाई
सीएम साय ने शेयर किया काम का अनुभव
वहीं इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हरिचंदन के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा था। सीएम साय ने कहा कि हरिचंद राज्यपाल रहते हुए अपने संवैधानिक दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया है। प्रदेश के विकास को लेकर उनका मार्गदर्शन हमेशा हमारी सरकार के काम आया है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines