छत्तीसगढ़ राज्य को जल्द ही अपनी पहली राजकीय तितली मिल सकती है. राज्य वन्यजीव बोर्ड ने ‘ऑरेंज ओकलीफ’ को राजकीय तितली घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही बोर्ड ने वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके इलाज से जुड़ी कई अन्य योजनाओं को भी मंजूरी दी है. इनमें 50 काले हिरणों को एक वाइल्डलाइफ सेंचुरी से दूसरी वाइल्डलाइफ सेंचुरी में भेजना और घायल वन्यजीवों के इलाज के लिए आधुनिक बचाव केंद्र बनाना शामिल है. वन विभाग की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को नवा रायपुर में बोर्ड समिति की बैठक हुई.
50 काले हिरणों को दूसरे अभयारण्य में भेजा जाएगा
बैठक में बार नवापारा वन्यजीव अभयारण्य से 50 काले हिरणों को गोमर्डा वन्यजीव वाइल्डलाइफ सेंचुरी में लाने मंजूरी दी गई है. इस कदम के तहत हिरणों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाएगा. हालांकि, इन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है.
अंबिकापुर में बनेगा आधुनिक बचाव केंद्र
बोर्ड ने अंबिकापुर के संजय पार्क में वन्यजीवों के लिए आधुनिक बचाव केंद्र बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. इसमें मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष या सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले जानवरों को तुरंत बचाने और उनका इलाज करने की सुविधा होगी. यहां घायल वन्यजीवों को उपचार दिया जाएगा और जरूरत के अनुसार कुछ समय तक उनकी देखभाल भी की जाएगी. इससे घायल जानवरों को समय पर मदद मिल सकेगी.
‘ऑरेंज ओकलीफ’ बनेगी राजकीय तितली
बोर्ड ने ‘ऑरेंज ओकलीफ’ को छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मंजूरी भी दी है. लोगों की भागीदारी से इस तितली का चयन किया गया है. हालांकि, इसके लिए जरूरी समीक्षा पूरी होने के बाद ही अंतिम घोषणा की जाएगी.
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
7 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines