Chhattisgarh Non-veg Banned For 2 Days: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के लिए तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, इस बीच प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसको लेकर रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आदेश जारी किए जा चुके हैं।
बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें
जानकारी के अनुसार, रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने ये आदेश छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुपालन करते हुए जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार, क्षेत्र में 26 जनवरी और 30 जनवरी को पशुवध गृहों और मांस-मटन बिक्री की सभी दुकानों को बंद रहना होगा।
यह भी पढ़ें: PM Awas Yojana के छत्तीसगढ़ के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर, स्कीम की बढ़ी राशि
उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
इन दोनों दिनों रायपुर नगर निगम में किसी भी दुकान में मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर प्रशासन द्वारा सामान जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक रायपुर के सभी जोनों में मांस-मटन के विक्रय पर बैन के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे। इसके लिए उन्हें अपने-अपने जोन में मांस-मटन की दुकानों की लगातार निगरानी करनी होगी।
बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन जशपुर में ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines