Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शादी के तोहफे के रूप में मिले होम थिएटर म्यूजिक सिस्टम में विस्फोट होने से एक नवविवाहित युवक और उसके बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) लाल उमेद सिंह ने मीडिया को बताया कि यह घटना सोमवार को रेंगाखार थाना क्षेत्र के चमारी गांव में हुई। पिछले सप्ताह शादी करने वाले हेमेंद्र मरावी (22) म्यूजिक सिस्टम चालू करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के अनुसार विस्फोट इतना तेज था कि कमरे की दीवारें और छत गिर गई।
और पढ़िए – Chhattisgarh Accident: बलौदा बाजार में ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर, 11 लोगों की मौत
30 मार्च को हुई थी शादी
एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरावी ने 30 मार्च को झलमाला थाना क्षेत्र से सटे अंजना गांव की एक लड़की से शादी की थी। अगले दिन दुल्हन अपने ससुराल से रस्मों के अनुसार वापस मायके चली गई थी।
जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर से करीब 200 किमी दूर छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश की सीमा पर रेंगाखार और झलमाला थाना क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर ने बताया कि सोमवार को मरावी और परिवार के अन्य सदस्य अपने घर के एक कमरे में शादी के तोहफे खोल रहे थे।
दूल्हे की मौके पर मौत, भाई ने अस्पताल में दम तोड़ा
तार को बिजली के बोर्ड से जोड़ने के साथ हेमेंद्र ने म्यूजिक सिस्टम को चालू किया। तभी अचानक तेज धमाका हुआ। हादसे में हेमेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बड़े भाई राजकुमार (30) और डेढ़ साल के बेटे समेत चार अन्य को गंभीर चोटें आई थीं। सभी को कवर्धा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया है कि यहां इलाज के दौरान हेमेंद्र के बड़े भाई ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए दुर्ग और रायपुर जिलों की फोरेंसिक टीमों को लगाया गया है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि म्यूजिक सिस्टम के अंदर विस्फोटक रखा गया था।
जांच में जुटी पुलिस, बड़ी आशंका
रेंगाखार थाने के प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि कमरे की जांच की जा रही है। मौके पर कोई अन्य ज्वलनशील वस्तु नहीं मिली है, जिससे विस्फोट हो सकता था। कमरे में म्यूजिक सिस्टम ही एकमात्र उपकरण था, जिसमें विस्फोट हुआ।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines