---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh में एक घंटे से चल रही मुठभेड़, नक्सलियों को बड़े नुकसान का अंदेशा

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में जवानों की नक्सलियों से फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। ये मुठभेड़ लगभग एक घंटे से जारी है। जिसमें नक्सलियों को बड़े नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, इस इलाके में कई खूंखार नक्सली छुपे हैं। ये मुठभेड़ लगभग एक घंटे से जारी है मुठभेड़। जिसमें नक्सलियों को बड़े नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। इस बात की पुष्टि एएसपी पखांजूर प्रशांत शुक्ला ने की है। इसके पहले 16 नवंबर की सुबह 6 बजे पुलिस-नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें 5 नक्सली ढेर हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी पूरे इलाके में 1400 से ज्यादा जवान मौजूद हैं।

मारे गए 5 नक्सलियों के शव लेकर जवानों की एक टुकड़ी जंगल से बाहर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, सभी शव शाम तक जिला मुख्यालय लाए जा सकते हैं। बचे जवान अभी भी जंगल में मौजूद हैं, रुक रुक कर अभी भी फायरिंग जारी। इलाके से भागने की फिराक में नक्सली लगातार क्रॉस फायरिंग कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

नक्सल मुठभेड़ को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने कैसे सर्च ऑपरेशन किया कल्पना करना मुश्किल है। जवानों की साहस और वीरता का परिणाम है 5 नक्सली मारे गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार बस्तर में शांति बहाली के लिए नक्सल उन्मूलन, विकास के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। मार्च 2026 तक बस्तर नक्सल मुक्त कर ठोस काम किया जा रहा है

कल भी हुई मुठभेड़

शनिवार को कांकेर-नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली थी। हालांकि इस मुठभेड़ में 2 जवान भी घायल हुए थे। मुठभेड़ के बाद सब शांत हुआ तब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पुलिस को 5 शव मिले। देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ बंद हो गई थी जो एक बार फिर से रविवार की सुबह ये शुरू हो गई।

---विज्ञापन---


ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: कांकेर के जंगल में 5 नक्सली ढेर, जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी

First published on: Nov 17, 2024 12:28 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola