CM Sai Attend Tiranga Rally: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज राजनांदगांव में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डेय और विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजनांदगांव के पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। जिला सतनाम सेवा समिति राजनांदगांव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
18 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
18 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
21 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
22 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines