हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh News: बस्तर में CRPF जवानों के लिए आफत बनी बारिश, बैरक की छत टूटने 11 जवान घायल

विज्ञापन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश सीआरपीएफ के जवानों के लिए मुसीबत लेकर आई। सीआरपीएफ की 241वीं बटालियन के एक कैंप में बैरक की छत टूटने से 11 जवान घायल हो गए। सभी जवानों का फिलहाल कैंप में इलाज चल रहा है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ भागों में बारिश की संभावना जताई थी।

घायल जवानों का कैंप में चल रहा इलाज

प्रदेश में शुक्रवार को कई जिलों में बादल जमकर बरसे। इसी दौरान बस्तर में सीआरपीएफ के 241वीं बटालियन के कैंप में भी बारिश का पानी भर गया। कैंप में मौजूद जवान पानी बाहर निकालने की कोशिश में लगे थे। इसी दौरान आई तेज आंधी ने कैंप की टीन शेड से बनी छत टूट कर नीचे गिर गई। इस हादसे में 11 जवान घायल हो गए।

जिनमें कुछ जवानों की हालत गंभीर है। घटना के बाद कैंप में मौजूद अन्य जवान आनन-फानन में घायलों को बाहर निकालने में लगे। फिलहाल घायल जवान सभी जवान खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola