Development Work In Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के हर विकास के लिए संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के हर एक क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए निर्णय लेकर काम कराए जा रहे है, जिसके बाद प्रदेश के नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर 5 पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसी में प्रदेश के वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की पहल से रायगढ़ शहर में सड़कों के निर्माण के 3.14 करोड़ की नगरीय प्रशासन विभाग से मंजूरी मिली है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों की मांग को पत्र लिखकर नगरीय प्रशासन मंत्रीअरूण साव के सामने रखा था, जिसे मान लिया गया है।
शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। वित्त मंत्री चौधरी के निर्देश पर शहर में अधूरी पड़ी सड़कों के निर्माण पर फोकस किया है, जिससे शहर के भीतर लोगों को आवागमन के लिए सुंदर और सुगम सड़कें मिलें। इसके साथ ही रायगढ़ में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी सुचारु रूप से काम करने के लिए विकास को तेजी से मूर्त रूप दिया जा रहा है। जिससे शहर में सभी वर्गों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं जल्द विकसित की जा सके।
3.14 करोड़ से 4 अधूरी पड़ी सड़कों का होगा निर्माण
शहर में अधूरी पड़ी सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें 1 करोड़ 8 लाख 42 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 21 सर्किट हाऊस से हाऊसिंग बोर्ड तक बीटी रोड, इसी तरह वार्ड क्रमांक 27 अतरमुड़ा से मंगल भवन तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 83 लाख 51 हजार रुपये, वार्ड क्रमांक 32 सर्वेश्वरी स्कूल से 25 एमएलडी एसटीपी प्लांट एवं गीता ट्रेडर्स से बांझीनपाली तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 78 लाख 53 हजार रुपये एवं वार्ड क्रमांक 17 हण्डी चौक से अनाथालय होते हुए नीलांचल भवन तक और गणेश मंदिर होते हुए बस स्टैण्ड तक बीटी रोड रिपेयरिंग के काम के लिए 44 लाख 12 हजार रुपये शामिल है।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने 13 नगरीय निकायों को दी सौगात, नालंदा परिसर की तर्ज पर बनेंगी लाइब्रेरी
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines