Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य बांग्लादेश के रहने वाले हैं। ये गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहे थे, और अलग-अलग राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बिलासपुर के अलावा खड़कपुर, भुवनेश्वर, संबलपुर और मुंबई जैसे बड़े शहरों में करोड़ों रुपयों की चोरियां की है।
गैंग का एक सदस्य लीबिया में पकड़ा गया
जानकारी के मुताबिक ये सभी आरोपी अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत में घुस आए। जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों का एक साथी यूरोप में भी घुसपैठ की कोशिश कर चुका है। जो लीबिया में सजा काट चुका है।
घटना को अंजाम देने के लिए ये लोग किसी भी हद तक जाते थे। दुर्ग के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में एक सूने मकान में पिछले दिनों 35 लाख रुपए की चोरी की थी। इस घटना के बाद जब पुलिस ने जांच की तो आरोपियों की कुंडली निकल कर सामने आ गई।
किराए के मकान में रहे थे आरोपी
पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर कोलकाता के नरेंद्रपुर थाने से संपर्क किया, जिसके बाद एंटी क्राइम यूनिट, पश्चिम बंगाल ने भी मामले की जांच शुरू की। सामने आया कि कुछ दिनों से ये चोर किराए का मकान लेकर रह रहे थे। पुलिस और स्पेशल टीमों ने घेराबंदी करके सभी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
बांग्लादेश पुलिस से संपर्क कर रही दुर्ग पुलिस
पूछताछ में बताया कि दोनों आरोपी बांग्लादेश के मूल निवासी हैं। एक का बांग्लादेशी पासपोर्ट भी जब्त किया गया है। वहीं दूसरा अवैध रूप से भारत में घुसा था। फिलहाल पुलिस बांग्लादेश की स्थानीय पुलिस से संपर्क कर रही है। दुर्ग पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इनके गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines