Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की साय सरकार लगातार प्रदेश की उन्नति के लिए काम कर रही है। सीएम विष्णुदेव साय का मानना है प्रदेश का विकास बच्चों की अच्छी शिक्षा-दीक्षा के बदौलत ही होता है। इसी दौरान सीएम के निर्देश पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों, छात्रावास और आंगनवाड़ी केंद्रों की खराब स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। इसी के चलते जिले में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों, छात्रावास और आंगनवाड़ी केंद्रों की रेगुलर जांच करने के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को बीते दिनों निर्देश दिए थे। इस निर्देश का असर सोनहत विकासखण्ड के आदिवासी बालक आश्रम, बंशीपुर, घुघरा, प्री-मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्रों पर देखने को मिला है।
केंद्रों का निरीक्षण
इन केद्रों पर निरीक्षण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता अनिल मिश्रा व सोनहत तहसीलदार पी.एन. कोशिश द्वारा की गई है। अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण की जानकारी सम्बंधित विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी।
कलेक्टर लंगेह ने बताया कि संस्थानों का नियमित निरीक्षण करने से वहां की समस्याओं, जरूरतों और सुविधाओं का सटीक आकलन किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर, स्टाफ, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, गरम भोजन, पानी, बिजली और शौचालय जैसी सुविधाओं की स्थिति की जांच शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जिम्मेदारी को अच्छे और गुणवत्तापूर्ण निरीक्षण करें।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की यह जाति होगी ST की लिस्ट में शामिल, CM साय ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन में गड़बड़ी का मुद्दा! BJP विधायक ने कसा तंज, कांग्रेस पर बोला हमला
ये भी पढ़ें- CM विष्णुदेव साय ने खोला CGPSC घोटाले का काला चिट्ठा, जानें क्या है माजरा?
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines