Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शादी के तोहफे के रूप में दिए म्यूजिक सिस्टम के फटने से दूल्हे और उसके भाई की मौत हो गई थी। धमका इतना शक्तिशाली था कि कमरे की दीवार और छत गिर गई थी। पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने ही म्यूजिक सिस्टम में दो किलो बारूद से बम बनाकर रखा था। हत्या करने का कारण जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।
जानकारी के मुताबिक कबीरधाम के रेंगाखार गांव के हेमेंद्र मरावी और उनके भाई राजकुमार शादी में मिले म्यूजिक सिस्टम को खोलकर चालू कर रहे थे, तभी विस्फोट हुआ और दोनों की मौत हो गई। जबकि परिवार के चाल लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने गिरफ्तार किया म्यूजिक सिस्टम में बम भेजने वाला
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि कबीरधाम में म्यूजिक सिस्टम में बम धमाके के संदिग्ध की पहचान 33 वर्षीय सरजू मरकाम के रूप में हुई है। आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसे मंगलवार को घटना स्थल से करीब 100 किमी दूर मध्य प्रदेश के बालाघाट से गिरफ्तार किया गया है।
दुल्हन का पूर्व प्रेमी निकला हत्याकांड आरोपी
पुलिस ने बताया कि मरकाम 29 साल की एक युवती के साथ संबंध में था। आरोपी महिला पर दबाव बना रहा था कि वह उसकी दूसरी पत्नी बनकर रहे। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके परिवार को उसकी दूसरी शादी से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन युवती ने उससे सादी करने से इनकार कर दिया और हेमेंद्र मरावी के साथ शादी कर ली।
यह भी पढ़ेंः शादी में मिला था म्यूजिक सिस्टम, चालू करते ही फटा बम, दूल्हे और भाई की मौत
2 किलो बारूद से बनाया आईईडी बम
पुलिस ने बताया कि इस पर मरकाम ने युवती और उसके दूल्हे से बदला लेने का फैसला किया। मामले के जांच अधिकारियों ने बताया कि उसने बाजार से एक म्यूजिक सिस्टम खरीदा। स्पीकर के अंदर 2 किलो विस्फोटक के साथ आईईडी बम तैयार करके रखा। पुलिस ने बताया कि मरकाम इंदौर के एक क्रशर प्लांट के ब्लास्टिंग विभाग में काम करता था, इसलिए वह बम बनाना जानता था।
दूल्हे ने चालू किया म्यूजिक सिस्टम तो हो गया धमाका
एक अधिकारी ने बताया कि मरकाम 31 मार्च को युवती और हेमेंद्र की शादी में गया था। समारोह में एक शख्स को यह गिफ्ट पकड़ाया और निकल गया। दूल्हे ने जब शादी के तीन दिन बाद परिवार वालों के साथ गिफ्ट को खोलकर चालू किया तो उसमें विस्फोट हो गया। इसमें दूल्हे की मौके पर और उसके भाई की अस्पताल में मौत हो गई।
पहले भी गिफ्ट में बम भेजकर हुई हत्याएं
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी 2018 में एक बर्खास्त डाक कर्मचारी ने एक रेडियो बम कूरियर किया, जिससे मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक शख्स की हत्या की गई। उसी साल अगले महीने ओडिशा के पटनागढ़ में एक दूल्हे और उसकी दादी को गिफ्ट में बम भेजकर मौत के घाट उतारा गया था।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines