Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी पर बड़ा आरोप लगाया है। बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर आरोप लगाया है कि वो राज्य के कथित शराब घोटाले में उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है। रायपुर में पुलिस लाइन हेलीपैड पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि ईडी भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रही है।

भूपेश बघेल ने कहा- ED और डिस्टलरों के बीच सांठगांठ हो चुकी है। क्योंकि बिना एक्साइज ड्यूटी दिए शराब बेचने के बाद भी डिस्टलरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। या फिर बीजेपी डिस्टलरों को बचा रही है। इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। उनका मुख्य उद्देश्य कांग्रेस सरकार को बदनाम करना है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कांग्रेस सरकार का मुकाबला करने में विफल रही है, इसलिए वह ईडी का दुरुपयोग कर रही है।

बघेल ने कहा कि हम इस मामले की एंटी करप्शन ब्यूरो से जांच कराएंहे। सरकार विधि विशेषज्ञों से इस पर राय ले रही है क्योंकि ईडी वीडियो अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर काम कर रही है। जब जांच पूरी होगी तो खुद इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे कानूनी विशेषज्ञों ने हमें सूचित किया है कि जबरन वसूली और भ्रष्टाचार जैसे अनुसूचित अपराधों की जांच ईडी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं। हम कानूनी विशेषज्ञों के साथ ईडी अधिकारियों द्वारा की गई सभी अवैध कार्रवाइयों पर चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ