Chhattisgarh New Industry Policy: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के बाद नई उद्योग नीति लागू की जाएगी। प्रदेश की नई उद्योग नीति को लेकर कई सवाल लोगों के मन में हैं, क्योंकि प्रदेश की GDP को तय लक्ष्य पर पहुंचाने में इस नई नीति का काफी बड़ा हाथ होगा। आखिरकार छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति कैसी होने वाली है, इस बारे में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने काफी कुछ बताया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अचार संहिता के बाद इसको लेकर एक बैठक होगी। इस दौरान उद्योग मंत्री ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया है।
कैसी होगी प्रदेश की नई उद्योग नीति
प्रदेश की नई उद्योग नीति पर बात करते हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि नई उद्योग नीति 2024-29 उद्योग नेवती बनने वाली है। अधिकारियों से दूसरे राज्यों के अच्छे उद्योगों की जानकारी लाने के लिए कहा गया है। अचार संहिता के कारण अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा नहीं हो पाई है। अचार संहिता खत्म होने के बाद अधिकारियों के साथ इसको लेकर बैठक होगी। बैठक में एक बेहतरीन उद्योग नीति बनाई जाएगी ताकि बाहरी लोग भी छत्तीसगढ़ की नीति से प्रभावित हो और यहां निवेश करें। बड़े उद्योग खुलेंगे तो लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मौजूदा उद्योग नीति में काफी खामियां है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में लागू हुआ E-WAY बिल, जानिए क्या बोले वित्त मंत्री ओपी चौधरी
उद्योग मंत्री का कांग्रेस पर वार
इस दौरान उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कांग्रेस सरकार पर भी जमकर वार किया है। उद्योग मंत्री ने कांग्रेस के ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट पर करोड़ खर्च करने वाली बात पर कहा कि कांग्रेस सरकार की क्या ही बात बोले। उनके कार्यकाल में कोई उद्योग यहां आना नहीं चाहते थे। क्योंकि कांग्रेस के लोग पहले खुद बड़ी भारी कमाई करना चाहते थे। इसलिए उद्योगपति पीछे हट जाते थे। हमारी सरकार में किसी उद्योगपति को इस तरह की समस्या नहीं होगी। कांग्रेस सरकार में पहले कमीशन की बात होती थी। ऐसे में कौन-सा उद्योग यहां आएगा। बीजेपी की सरकार में ऐसा नहीं होगा, कोई कमीशनखोरी नहीं चलेगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines