हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फूंक दी बस, यात्रियों की बची जान, एक दिन पहले बीजापुर में IED से उड़ा दी थी पुलिया

विज्ञापन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में शनिवार को नक्सलियों ने नारायणपुर और दंतेवाड़ा के बीच चलने वाली एक बस में आग लगा दी। अग्निकांड के वक्त 21 यात्री बस में सवार थे। हालांकि नक्सलियों ने किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचाया है। सभी सुरक्षित हैं। नक्सलियों ने आसपास पर्चे भी फेंके हैं। जिस पर पीएम मोदी का जिक्र है।

यह पूरा मामला दंतेवाड़ा जिले में घोटिया चौक के पास का है। यह इलाका मालेवाही और बोडली सीआरपीएफ कैंप के बीच है। आरोप है कि 20-25 नक्सलियों ने अचानक धावा बोला था। यात्रियों को बस से उतर जाने के लिए कहा गया, इसके बाद बस को आग के हवाले कर दिया। इस अग्निकांड के बाद आसपास के सीआरपीएफ कैंपों को अलर्ट किया गया है।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1642049373965262848?s=20

विज्ञापन

बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

बीजापुर का गंगालूर थाना क्षेत्र नक्सल प्रभावित है। शनिवार सुबह कोरचोली, सावनार और तोड़का की तरफ पुलिस नक्सल विरोधी अभियान में निकली थी। टीम में डीआरजी, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस के 85वीं बटालियन के जवान थे। सुबह 9 बजे के आसपास सावनार के पास जंगल में नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1641812428353851392?s=20

विज्ञापन

आईईडी लगाकर उड़ा दी थी पुलिया

बीते शुक्रवार को नक्सलियों ने बीजापुर जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर पोटमपारा के पास आईईडी लगाकर एक पुलिया को उड़ा दिया था। इस ब्लास्ट में सीसी रोड में करीब 10 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसके बाद बीजापुर-गांगलूर रोड पर यातायात ठप हो गया है। सीआरपीएफ जवानों ने रोड की पटाई की है। अनुमान है कि 30 से 40 किलो विस्फोटक का इसमें इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा अंजाम, तू और सलमान फिक्स’, सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भेजा धमकी भरा मैसेज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola