Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दो नक्सलियों ने एक पुलिस हेड कांस्टेबल की कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने हमला उस वक्त किया, जब हेड कांस्टेबल घर में सो रहा था। हेड कांस्टेबल भाई की शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बीजापुर में नक्सलियों ने घर के भीतर घेरा
यह पूरा मामला जांगला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, दंतेवाड़ा के गीदम का रहने वाला हेड कांस्टेबल फन्नी राम वट्टी (35 साल) के चचेरे भाई मुन्ना राम वेट्टी की शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। मुन्नाराम बीजापुर के बेचलर गांव में रहता है। बताया जा रहा है कि फन्नी राम रविवार की रात घर के भीतर सो रहा था। रात 12 बजे के आसपास दो नक्सली घर में घुस आए।
नक्सलियों ने मुन्नाराम पर हमला कर दिया। मुन्नाराम ने बचने के लिए कोशिश की, वह घर के बाहर भागा। लेकिन नक्सलियों ने घेरकर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें फन्नीराम की मौत हो गई।
एसपी बोले- किसी ने नक्सलियों की आड़ ली
बीजापुर के एसपी अंजनेय ने बताया कि घटनास्थल से किसी भी तरह का नक्सली पर्चा नहीं मिला है। आशंका है कि नक्सलियों की आड़ में किसी और ने वारदात की है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
1 day agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 day agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
4 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
6 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
11 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
25 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
28 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
31 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines