Naxalites Attack STF Jawans in Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले में 3 दिन तक एंटी नक्सल ऑपरेशन चला कर लौट रहे हैं STF के जवानों पर नक्सलियों ने शुक्रवार सुबह हमला बोल दिया, जिसके बाद जवान सतर्क हो गए और इस हमले पर उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। इसके बाद नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस हमले में भारतीय जवान बाल-बाल बचे। वहीं जवाबी कार्रवाई में एक वर्दीधारी नक्सली को मार गया।
जवाबी कार्रवाई में नक्सली ढेर
बता दें कि पिछले 3 दिनों से बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में DRG, STF और बस्तर फाइटर के 1000 जवानों की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रही थी। इसी ऑपरेशन के तहत बीते दिन भारतीय जवानों की टीम अब तक कुल 8 नक्सलियों को मार गिराया है। इसी ऑपरेशन को अंजाम देकर DRG, STF और बस्तर फाइटर की टीम शुक्रवार को वापस लौट रही थी। तभी अचानक उन पर नक्सलियों ने हमला बोल दिया। इस हमले से जवानों ने पहले खुद को बचाया। इसके बाद नक्सलियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़ें:कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट; MP में दिखा मौसम का दोहरा रूप, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान
भारी मात्रा में हथियार बरामद
इसके साथ ही जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को ढेर कर दिया। घटनास्थाल पर जवानों को भारी मात्रा में नक्सली के हथियार बरामद हुए, जिसमें ऑटोमेटिक हथियार भी शामिल है। जवानों की टीम मुठभेड़ में मारे गए आठों नक्सलियों के शव को लेकर दोपहर तक दंतेवाड़ा मुख्यालय पहुंचेगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines