Bijapur Naxalites Attack : छत्तीसगढ़ से नक्सली हमले की एक बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों ने मंगलवार को अचानक से सीआरपीएफ कैंप पर अटैक कर दिया। नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें 6 जवान शहीद हो गए और 14 सैनिक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फोर्स ने पूरे इलाके को घेर लिया है और नक्सलियों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जवानों के शवों को भी नक्सली ले गए हैं।
यह नक्सली हमला छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास हुआ। सीआरपीएफ के जवान इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान माओवादियों ने उनपर हमला बोल दिया। जबतक सुरक्षा बल के जवान कुछ समझ पाते, नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें 6 जवानों ने बलिदान दे दिया। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त बल के जवानों ने 14 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो महिला समेत 3 नक्सली ढेर
इस इलाके में आज ही स्थापित हुआ था सुरक्षा बलों का कैंप
सुकमा के जगरगुंडा क्षेत्र में 30 जनवरी को ही सुरक्षा बलों का कैंप स्थापित किया गया था। इस कैंप को स्थापित करने का मकसद स्थानीय लोगों की मदद करना और नक्सलियों पर शिकंजा कसना था। पहले ही दिन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के कैंप पर अटैक बोल दिया। इस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई तो नक्सली घटनास्थल से भाग निकले।
इस क्षेत्र में पहले भी जवानों पर अटैक कर चुके हैं नक्सली
आईजी बस्तर केपी सुंदरराज ने मीडिया को नक्सली हमले की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर साल 2021 में नक्सली हमला हुआ था, जिसमें 23 जवान शहीद हो गए थे। एक बार माओवादियों ने जवानों पर हमले की घटना को अंजाम दिया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
13 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines