हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

Naxal encounter in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 10-12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जंगल में पुलिस के 1500 जवानों ने नक्सलियों को घेर कर रखा है। जानकारी के अनुसार जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh police naxal encounter Bijapur

Chhattisgarh police naxal encounter Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस एनकाउंटर में 12 नक्सली मारे गए हैं। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ पुजारी कांकेर के जंगल में चल रही है। जानकारी के अनुसार डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा और कोबरा के अलग-अलग बटालियन और सीआरपीएफ के करीब 1200 से 1500 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। एक अधिकारी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि 12 नक्सली मारे गए हैं। इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं, इनमें से कुछ नक्सली नेता भी शामिल हैं। वहीं बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में 2 जवानों के घायल होने की सूचना है। बासागुड़ा थाना क्षेत्र में कोबरा बटालियन के 2 जवान आईईडी की चपेट में आ गए। दोनों का हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना के तहत हुई 300 बेटियों की शादी; CM विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद

इससे पहले 12 जनवरी को फोर्स ने बीजापुर के मद्देड़ इलाके में 2 महिला नक्सली समेत 5 नक्सली मारे गए थे। सुरक्षाबलों ने पांचों के शव के साथ राइफल बरामद की थी। मामले में बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के नक्सलियों को रविवार सुबह से जवानों ने घेर रखा था। इसके बाद दिन भर रुक-रुककर फायरिंग होती रही। बता दें कि इस साल अब तक अलग-अलग ऑपरेशन में 26 नक्सली मारे जा चुके हैं। वहीं साल 2024 में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में 219 नक्सलियों को ढेर किया था। मुठभेड़ वाली जगह से पुलिस ने कई हथियार बरामद किए हैं। इस आॅपरेशन में सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के जवान शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः  प्यार के आगे हारा नक्सलवाद! CM विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 4 नक्सलियों ने की जीवन की नई शुरूआत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें